फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Modern canteens to open at six locations; responsibility to be in the hands of women

Balrampur News: छह स्थानों पर खुलेगी मॉडर्न कैंटीन, महिलाओं के हाथों में होगी जिम्मेदारी

Wed, 29 Jul 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 29 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Modern canteens to open at six locations; responsibility to be in the hands of women
फोटो-13-बलरामपुर के विकास भवन परिसर में बन रही मॉडर्न कैंटीन ।-संवाद
बलरामपुर। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और सरकारी परिसरों में बेहतर खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत जिले में छह स्थानों पर मॉडर्न कैंटीन खोली जाएंगी। इन कैंटीनों का संचालन स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के माध्यम से कराया जाएगा। प्रत्येक समूह में 10 से 12 महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें कैंटीन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


मॉडर्न कैंटीन का संचालन सदर विकास खंड के विकास भवन परिसर और बहादुरापुर स्थित जिलाधिकारी आवास के निकट किया जाएगा। इसके अलावा गैसड़ी विकास खंड के बालापुर, पचपेड़वा स्थित थारू संग्रहालय, उतरौला के रजिस्ट्री कार्यालय परिसर तथा गैड़ास बुजुर्ग थाना परिसर में भी कैंटीन शुरू होंगी। यहां लोगों को स्वच्छ, पौष्टिक और किफायती दरों पर भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा। इससे सरकारी कार्यालयों में आने वाले आम नागरिकों और कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


जय मां दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मीरा विश्वकर्मा ने बताया कि कैंटीन संचालन से समूह की महिलाओं की आय बढ़ेगी और उन्हें नियमित रोजगार मिलेगा। कोमल महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष राजकुमारी ने कहा कि प्रशिक्षण के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, सरस्वती स्वयं सहायता समूह, भीखपुर की अध्यक्ष सावित्री ने इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी जिला समन्वयक एनआरएलएम सुशील अग्रहरि ने बताया कि मॉडर्न कैंटीन योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्थायी आजीविका उपलब्ध कराना है। सभी चयनित समूहों को संचालन संबंधी प्रशिक्षण और आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है, ताकि कैंटीनों का संचालन व्यवस्थित ढंग से हो और लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed