{"_id":"69b17fcf9374292cbc09118f","slug":"online-booking-stopped-due-to-network-problem-consumers-troubled-balrampur-news-c-99-1-brp1003-144239-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नेटवर्क की दिक्कत से ऑनलाइन बुकिंग बंद, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नेटवर्क की दिक्कत से ऑनलाइन बुकिंग बंद, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
बलरामपुर के गोंडा मार्ग पर स्थित एजेंसी पर जानकारी लेते उपभोक्ता।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। इन रसाई गैस पाने के लिए उपभोक्ता परेशान हैं। गैस की बुकिंग कराने के लिए उपभोक्ता एजेंसी व गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं। दरअसल, दो दिनों से नेटवर्क की दिक्कत से इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस पोर्टल) पर बुकिंग नहीं हो पा रही है। ऑनलाइन सिस्टम के धोखा देने से उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है। हालांकि अधिकारी व्यवस्था दुरुस्त कराने का दावा कर रहे हैं।
खाड़ी देशों में युद्ध का असर जिले में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति पर पड़ने लगा है। गैस सिलिंडर की बुकिंग कराने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ एजेंसी व गोदामों पर जुट रही है। उपभोक्ताओं की समस्या सुनने के लिए इंडेन गैस, एचपी गैस व बीपी गैस एजेंसी के अधिकारी भी आगे नहीं आ रहे हैं। बुधवार को गोंडा मार्ग स्थित भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ दिखी। उपभोक्ता बुकिंग कराने के लिए परेशान दिखे। उपभोक्ता रवि गुप्त, सोहन व रमेश ने बताया कि दो दिनों से मोबाइल से ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है। एक आंकड़े के अनुसार जिले में हर दिन 15 से 20 हजार उपभोक्ता सिलिंडर मांग रहे हैं। ऐसे में एजेंसी संचालक भी सभी काे संतुष्ट करने के लिए अपने हिसाब से तरकीब अपना रहे हैं।
आज कराएं बुक, पांच दिन बाद जारी होगी रसीद
नगर के सिविल लाइन स्थित इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को बताया कि आज यदि बुक कराएंगे तो पांच दिन बाद ही पर्ची जारी की जाएगी। जबकि उपभोक्ता बुकिंग कराते ही पर्ची चाह रहे हैं। इससे एजेंसियों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है।
बिना ओटीपी नहीं मिल रहा सिलिंडर
ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर ओटीपी आएगी। ओटीपी दिखाने के बाद ही उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिल रहा है। अधिकारियों की तरफ से बिना ओटीपी दिखाए सिलिंडर देने से मना कर दिया गया है। ऐसे में उपभोक्ता परेशान हैं। उपभाेक्ता राजेश ने बताया कि नेटवर्क की समस्या से ओटीपी भी नहीं आ रही है।
ब्लैक में खरीद कर रहे कैटरिंग कारोबारी
सहालग में खाने की बुकिंग करने वाले कैटरिंग कारोबारियों की भी परेशानी बढ़ गई है। शादी समारोह में व्यंजन बनाने के लिए किसी तरह जुगाड़ से काम चला रह है। कारोबारियों का कहना है कि इस समय बहुत मुश्किल से सिलिंडर मिल पा रहा है। एक सिलिंडर के पीछे 400 से 500 रुपये अधिक देने पड़ रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक किल्लत
उतरौला/हरैया सतघरवा। उतरौला नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गैस एजेंसी कार्यालयों पर इन दिनों उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग, सिलिंडर मिलने में देरी और ई-केवाईसी जैसी प्रक्रियाओं में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि रसूखदार और सिफारिश वाले लोगों को एजेंसी कर्मचारी प्राथमिकता देकर तुरंत सेवा दे रहे हैं, जबकि आम उपभोक्ताओं को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। हरैया सतघरवा क्षेत्र में गैस सिलिंडर की किल्लत के साथ-साथ तकनीकी समस्याओं ने भी उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। क्षेत्रवासियों सर्वेश कुमार, बृजमोहन, लालता प्रसाद, शिवम कुमार और रूप चंद्र ने बताया कि यह इलाका जंगल से घिरा होने के कारण अक्सर सर्वर डाउन रहता है। इसके चलते ओटीपी समय पर नहीं मिल पाती, जिससे गैस सिलिंडर की बुकिंग नहीं हो पा रही है।
गैस सिलिंडर ब्लैक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में उपभोक्ताओं को ओटीपी के माध्यम से सिलिंडर वितरित किया जा रहा है। कुछ घंटे नेटवर्क की समस्या थी, जो अब दूर हो गई है।
- सूरज शुक्ल, नोडल एलपीजी गैस सिलिंडर बलरामपुर
Trending Videos