{"_id":"6a2af9d8d84adbe2360dad90","slug":"relief-from-rain-brings-smiles-to-farmers-faces-balrampur-news-c-99-1-slko1029-149847-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बारिश से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बारिश से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो-27,28-बलरामपुर के कुसहवा में गिरा पेड़ व बिजली का खंभा ।-संवाद
- फोटो : Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बुधवार रात हुई बारिश से बड़ी राहत मिली। रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश और बृहस्पतिवार सुबह छाए बादलों से मौसम सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है।
बारिश के बाद जिले में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। राप्ती, बूढ़ी राप्ती नदी और नेपाल से आने वाले पहाड़ी नालों की निगरानी शुरू कर दी गई है। एडीएम ज्योति राय ने बताया कि बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने, तटबंधों की निगरानी और संवेदनशील गांवों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि बारिश से राहत के साथ कुछ परेशानियां भी सामने आईं। पिपरहवा क्षेत्र के कठरिहवा बाईपास पर जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जरवा क्षेत्र के कुसहवा गांव में तेज हवा के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
फसलों को सीधा फायदा
गौरा चौराहा। बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं साबित हुई। गन्ना, मक्का, सब्जी और धान की नर्सरी को इसका सीधा फायदा मिला है। किसान शब्बीर, बब्लू, कामता प्रसाद और रामकुंवर ने बताया कि अब फसलों की सिंचाई की जरूरत कम पड़ेगी और गन्ने की फसल को भी लाभ मिलेगा। गौरा क्षेत्र के किसान तेजाराम, विक्रम यादव, रामगोपाल और रामदीन ने कहा कि बारिश से फसलें तरोताजा हो गई हैं। इससे सिंचाई पर होने वाला खर्च भी बचेगा और धान की नर्सरी को बेहतर बढ़वार मिलेगी।
हवा और बारिश से 225 गांवों की बिजली रही गुल
हरैया फीडर से जुड़े बदलपुर, उदईपुर, छतुवापुर, दुदुरा, खैरी, खैरा, केवलपुर, बड़वा, कोहरौड़ा, अहलादडीह, प्रेमनगर, मदरहवा, लालनगर, सिपहिया, जुम्मनडीह व महादेव जमुनी सहित करीब 25 गांवों की बिजली आपूर्ति बुधवार की रात से बाधित रही। प्रभावित गांवों के लोगों ने बताया कि पूरी रात बिजली न होने से काफी परेशानी हुई। वहीं, चौधरीडीह फीडर से जुड़े करीब 200 गांवों में बीती रात लगभग 11 बजे से बिजली कट गई। क्षेत्र के मोतीपुर कला, हसनापुर, खवासपुरवा, बेलवा दम्मार, सहिजना, भटपुरवा, चौधरीडीह, रतनवा, भवानीडीह, रनियापुर, हिंडोली कला, रमवापुर, लखनीपुर, सिकंदरबोझी, गनवरिया, फकीरीडीह, धन्नीडीह, खैरहवा, पिपरहवा, खपरीपुर, कोल्हुई, सोनपुर, भितवरिया कला, पंडितपुरवा व उदईपुर आदि गांवों में करीब 12 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विभागीय टीमों ने दिनभर मरम्मत कार्य किया, जिसके बाद शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। जेई दयाराम ने बताया कि लोकल फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी।
बारिश में धंसा वैकल्पिक मार्ग
श्रीदत्तगंज क्षेत्र में उतरौला-गोंडा मार्ग पर शुक्लागंज गुमड़ी के पास पुलिया निर्माण के लिए बनाया गया वैकल्पिक मार्ग बारिश के कारण धंस गया। मार्ग धंसने से कई वाहन फंस गए और लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों का आरोप है कि मजबूत बाईपास बनाने के बजाय केवल मिट्टी और गिट्टी डालकर अस्थायी रास्ता तैयार किया गया था। उन्होंने प्रशासन से जल्द मजबूत वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की है।

फोटो-27,28-बलरामपुर के कुसहवा में गिरा पेड़ व बिजली का खंभा ।-संवाद- फोटो : Police