सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Patients desperate for air and water amidst scorching heat

Balrampur News: भीषण गर्मी में हवा-पानी के लिए तरस रहे मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Patients desperate for air and water amidst scorching heat
फोटो-6-बलरामपुर के पीएचसी सिसई में खराब पड़ा हैंडपंप ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। भीषण गर्मी में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई आने वाले मरीजों को ठंडी हवा व पेयजल के लिए भी तरसना पड़ रहा है। जिम्मेदारों की उदासीनता से इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को इलाज के लिए चिकित्सक भी बमुश्किल मिल पाते हैं। शिकायत के बाद भी मरीजों की इस परेशानी को दूर कराने को लेकर विभागीय अधिकारी उदासीन बने हैं।

सदर ब्लाॅक में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई में सोमवार को सुबह 11:00 बजे तक ओपीडी में चिकित्सक की कुर्सी खाली थी। फार्मासिस्ट ब्रह्मदत्त मरीजों की परेशानी सुनकर इलाज करते मिले। पूछने पर पता चला कि चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद कैंप ड्यूटी पर गए हैं। ऐसे में फार्मासिस्ट मरीजों का उपचार कर रहे हैं। अस्पताल में वाटर कूलर तक की व्यवस्था नहीं मिली। परिसर में लगा हैंडपंप भी खराब हालत में था। पूछने पर मौजूद कर्मचारियों व मरीजों ने बताया कि ऐसे में बोतलबंद पानी खरीद कर प्यास बुझाना पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के साथ ही गर्मी में राहत पहुंचाने के लिए ठंडी हवा के लिए अस्पताल में एसी व कूलर की कोई व्यवस्था नहीं है। कम वोल्टेज की समस्या के कारण पंखे भी बस घूमते नजर आते हैं। इस पीएचसी पर 10 गांव की आबादी इलाज के लिए आती है। यहां प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। अस्पताल में दवा लेने आए श्यामलाल व भगतराम ने बताया कि अधिकारी तो खुद एसी में रहते हैं, लेकिन यहां कूलर तक की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच इलाज कराने की परेशानी उठाना पड़ती है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर ने बताया कि पीएचसी में आरओ प्लांट व कूलर की व्यवस्था के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। चिकित्सक की ड्यूटी सोमवार को सदर ब्लॉक में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लगाई गई थी, जहां उन्होंने ड्यूटी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed