{"_id":"6a303ca39b037347a1042e0b","slug":"boy-dies-after-being-hit-by-a-tractor-trolley-loaded-with-gravel-balrampur-news-c-99-1-slko1019-150047-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो-13-सत्यदेव यादव।-फाइल फोटो
- फोटो : हरचंदपुर क्षेत्र से होकर निकली हिलगी माइनर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ललिया। बल्देव नगर बाजार में सोमवार को गिट्टी लदी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता बेसुध हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
बल्देव नगर गांव निवासी पितांबर यादव ने बताया कि उनका बेटा सत्यदेव यादव साइकिल से होटल पर आ रहा था। इसी दौरान बल्देव नगर बाजार में गिट्टी लादकर गुजर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सत्यदेव उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि सत्यदेव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता पितांबर यादव बेसुध होकर गिर पड़े। मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार सत्यदेव परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। छोटे भाई सत्य प्रकाश का भी रो-रोकर हाल बेहाल है। घर पर जुटे रिश्तेदार और ग्रामीण शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने में लगे रहे। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर थाने पहुंचा दिया। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

फोटो-13-सत्यदेव यादव।-फाइल फोटो- फोटो : हरचंदपुर क्षेत्र से होकर निकली हिलगी माइनर।
विज्ञापन
विज्ञापन