फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Religious festivities marked the annual celebration at Shri Hanuman Gaushala with great enthusiasm

Balrampur News: वार्षिकोत्सव पर श्री हनुमान गौशाला में धार्मिक आयोजन की रही धूम

Tue, 18 Aug 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 18 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Religious festivities marked the annual celebration at Shri Hanuman Gaushala with great enthusiasm
फोटो-12-बलरामपुर के भगवतीगंज ​स्थित गौशाला में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु ।-स्रोत : आयोजक
बलरामपुर। भगवतीगंज स्थित श्री हनुमान गौशाला मंदिर का 54वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय आयोजन का समापन मंगलवार को हवन-पूजन और भंडारे के साथ हुआ। देर रात तक चले भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव के दौरान रामचरितमानस पाठ, रामाधुन और राज्याभिषेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन अवसर पर सदर विधायक पलटू राम, समाजसेवी समर जावेद, सभासद प्रतिनिधि संजय मिश्र और गौ सेवक रवींद्र गुप्ता समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

आयोजक महेश अग्रवाल, ओम प्रकाश गुप्ता और वेद प्रकाश गुप्ता सहित अन्य लोगों ने अतिथियों के साथ यज्ञ-हवन में आहुति दी। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। इसके बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रीतम सिंधी, सुभाष अग्रवाल, सुनील गुप्ता, आनंद शर्मा, डीपी सिंह बैस, राजेंद्र माहेश्वरी, शरद अग्रवाल, संजय मोदी, अंकित अग्रवाल, विक्की माहेश्वरी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed