सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sanskrit school, temple and pond will be beautified with Rs 1.5 crore

Balrampur News: 1.5 करोड़ से संस्कृत विद्यालय, मंदिर व पोखरे का होगा सुंदरीकरण

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit school, temple and pond will be beautified with Rs 1.5 crore
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर क्षेत्र में शैक्षिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास को गति देने के लिए नगर पालिका परिषद ने 1.5 करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण एवं विकास कार्य की योजना तैयार की है। इसके तहत संस्कृत विद्यालय, प्राचीन मंदिर परिसर तथा पोखरे का कायाकल्प किया जाएगा। इस योजना से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा, वहीं श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को भी स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक परिसर उपलब्ध होगा।
Trending Videos

कार्ययोजना के तहत संस्कृत विद्यालय में जर्जर कक्षों की मरम्मत, निर्माण, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था और बैठने की सुविधा विकसित की जाएगी। मंदिर परिसर में फर्श, प्रकाश व्यवस्था, विश्राम स्थल और स्वच्छता से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। वहीं पोखरे के सुंदरीकरण के अंतर्गत घाट निर्माण, पाथवे, रेलिंग, पौधरोपण और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था विकसित की जाएगी। सभासद संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि इससे क्षेत्र की पहचान को नया आयाम मिलेगा। संस्कृत विद्यालय के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन मिलेंगे और मंदिर व पोखरे के सुंदरीकरण से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि नगर के ऐतिहासिक, धार्मिक और शैक्षिक स्थलों का संरक्षण व विकास प्राथमिकता है। सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा के अंदर कराए जाएंगे, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed