सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The market is buzzing with abir-gulal and pichkari, business is booming

Balrampur News: अबीर-गुलाल और पिचकारी से बाजार गुलजार, जमकर कारोबार

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The market is buzzing with abir-gulal and pichkari, business is booming
वीर विनय चौराहा पर पिचकारियां खरीदते बच्चे ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। होलिका दहन से एक दिन पहले रविवार को बाजारों में रौनक दिखी। देर रात तक बाजार गुलजार रहे। लोगों ने रंग, अबीर-गुलाल व पिचकारी की जमकर खरीदारी की। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों पर तरह-तरह के ऑफर भी दिए गए।
Trending Videos

होली को अब एक दिन शेष है। ऐसे में बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। बच्चों के लिए अबीर-गुलाल, पिचकारी व कपड़े खरीदने के लिए शहर व गांव के लोग पहुंच रहे हैं। वीर विनय चौराहे पर दुकानदार मनीष ने बताया कि वाटर पिस्टल, वाटर ब्लास्टर व टैंक वाली पिचकारी बच्चों को भा रही है। वह करीब 500 से अधिक पिचकारी बेच चुके हैं। इसी तरह श्रीदत्तगंज, उतरौला, तुलसीपुर, गैसड़ी व पचपेड़वा नगर क्षेत्र में भी दिन बाजारों में चहल-पहल दिखी। उतरौला में भी दुकानों पर भीड़ उमड़ी। लोग फूलों से बना गुलाल की मांग करते नजर आए। शहर के चौक बाजार पहुंचे आनंद मिश्र ने भी अबीर और गुलाल खरीदा। शालिनी और रश्मि कपड़ों की दुकान पर खरीदारी करती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी खरीदारी से व्यापारी खुश
घरों में गुझिया व गुलाब जामुन बनाने के लिए बाजार में मेवे, मैदा, रवा व चीनी की भी खरीदारी हुई। दुकानदार अशरफ ने बताया कि सुबह से छह तक वह एक क्विंटल मैदा व दो क्विंटल चीनी बेच चुके हैं। रविवार को अच्छी खरीदारी हुई है। कपड़ा व्यापारी रवि मोदनवाल व राहुल केसरवारी ने बताया कि रेडीमेड गारमेंट में जींस व टीशर्ट की खूब मांग है। 25 फरवरी को कानपुर से माल मंगवाया था, पूरा स्टॉक खत्म हो गया, इस बार अच्छा व्यापार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed