{"_id":"69dd31b70c6787eb3c009023","slug":"teachers-took-out-a-torchlight-procession-to-protest-the-mandatory-tet-balrampur-news-c-99-1-slko1029-146301-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो-33- नगर के वीर विनय चौराहा पर मिशाल जुलूस निकालते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर सोमवार की शाम करीब सात बजे टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की गई।
महासंघ के महासचिव दिलीप चौहान के नेतृत्व में निकला मशाल जुलूस तुलसी पार्क से प्रारंभ होकर एमपीपी इंटर कॉलेज होते हुए वीर विनय चौराहे तक पहुंचा। जुलूस में शामिल शिक्षकों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने हाथों में मशाल लेकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को मुखर रूप से रखा। जुलूस के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आरटीई एक्ट 2009 लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता थोपना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। इसे तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज होगा। महासचिव दिलीप चौहान ने कहा कि यह आंदोलन शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई है, जिसे किसी भी कीमत पर अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष व महासंघ के जनपदीय महासचिव तुलाराम गिरी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल मंत्री अरुण मिश्रा, जिलाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, अटेवा के जिलाध्यक्ष अनुराग रस्तोगी, महामंत्री मोहम्मद शाकिर इकबाल, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक बे एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, एससी/एसटी शिक्षक बे एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिवपूजन, मंत्री राम सेवक, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, गुरुबचन, उमेश कुमार, मसऊद आलम अंसारी, रामानुज वर्मा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X