{"_id":"69d3ea8ff832931d14095d20","slug":"the-destiny-of-daughters-will-change-through-the-computer-lab-in-kgbv-balrampur-news-c-99-1-slko1019-145848-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: केजीबीवी में कंप्यूटर लैब से बदलेगी बेटियों की तकदीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: केजीबीवी में कंप्यूटर लैब से बदलेगी बेटियों की तकदीर
विज्ञापन
बलरामपुर के श्रीदत्तगंज में स्थित केजीबीवी विद्यालय।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। बदलते दौर के साथ अब गांव की बेटियां भी डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ेंगी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) श्रीदत्तगंज में कंप्यूटर लैब के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। लैब के निर्माण पर करीब 16.12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश जल निगम को सौंपी गई है।
तकनीकी संसाधनों के अभाव में छात्राएं डिजिटल शिक्षा से वंचित थीं, लेकिन लैब बनने के बाद करीब 100 छात्राओं को कंप्यूटर की बुनियादी से लेकर उन्नत जानकारी तक सीखने का मौका मिलेगा। वे इंटरनेट, ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकेंगी, जिससे उनके करियर के नए रास्ते खुलेंगे। इस पहल से अभिभावकों में भी खुशी है। स्थानीय निवासी रामप्रकाश वर्मा का कहना है कि यह कदम गांव की बेटियों को नई पहचान देगा। अब वे भी शहरों की तरह आगे बढ़ सकेंगी। सुनीता देवी ने कहा कि हमने गरीबी में पढ़ाई की अहमियत समझी, लेकिन सुविधाएं नहीं थीं। अब हमारी बेटियां वह सब सीखेंगी, जो हम नहीं सीख पाए। विद्यालय की छात्राओं के चेहरे पर भी नए सपनों की चमक साफ दिखी। छात्राओं का कहना है कि हम भी कंप्यूटर सीखकर आगे बढ़ना चाहते हैं। यह लैब हमारे लिए बहुत बड़ा मौका है। (संवाद)
जल्द स्थापित होगी लैब
सरकार का लक्ष्य हर बेटी को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना है। केजीबीवी में कंप्यूटर लैब का निर्माण छात्राओं के भविष्य को नई दिशा देगा। इससे वे आत्मनिर्भर बनेंगी और प्रतिस्पर्धा के इस दौर में पीछे नहीं रहेंगी, शीघ्र ही लैब स्थापित होगी।
शुभम शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलरामपुर
Trending Videos