सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The district received Rs 10 crore from the Area Development Fund

Balrampur News: क्षेत्र विकास निधि से जिले को मिले 10 करोड़ रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
The district received Rs 10 crore from the Area Development Fund
फोटो-3-बलरामपुर में ​स्थित विकास भवन कार्यालय।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधान क्षेत्र विकास निधि की पहली किस्त के रूप में जिले को 10 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर सदर, उतरौला, तुलसीपुर और गैसड़ी में 2.5-2.5 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे।
Trending Videos

धनराशि से सड़कों की मरम्मत, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सामुदायिक भवन और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने संबंधित विभागों को प्रस्ताव तैयार कर कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाली और पेयजल की समस्याओं को दूर करने के लिए इस निधि का उपयोग किया जाएगा, जिससे आमजन को राहत मिलेगी। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर रहेगा। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित कराई जाएगी। वहीं गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने कहा कि निधि से क्षेत्र के लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि शासन से प्राप्त धनराशि का उपयोग तय मानकों के अनुसार किया जाएगा। सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि योजनाओं का लाभ शीघ्र जनता तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed