सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The message of women empowerment resonated in the municipality

Balrampur News: नगर पालिका में गूंजा महिला सशक्तीकरण का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 14 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
The message of women empowerment resonated in the municipality
फोटो-28-बलरामपुर के नगर पालिका सभागार में महिला कर्मी को सम्मानित करते अध्यक्ष प्रतिनि​धि डीपी 
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने से महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
Trending Videos


सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय महिलाओं के सशक्तीकरण का युग है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की मुख्य धुरी है। सरकार की विभिन्न योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अन्य महिलाओं को प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सफाई निरीक्षक दिवाकर पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मेलन में मौजूद सभी महिलाओं को दीवार घड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed