{"_id":"69cea17968299c78b207f624","slug":"the-purchased-sack-of-wheat-welcomed-by-garlanding-the-farmers-balrampur-news-c-99-1-brp1003-145619-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गेहूं खरीद की हुई बोहनी, किसानों का माला पहनाकर स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गेहूं खरीद की हुई बोहनी, किसानों का माला पहनाकर स्वागत
विज्ञापन
बलरामपुर के मंडी समिति में गेहूं खरीद का शुभारंभ करते डीएम व अन्य ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। गेहूं खरीद शुरू होने के चौथे दिन तौल की बोहनी हुई है। तीन क्रय केंद्रों पर 150 क्विंटल गेहूं किसानों ने तौलाया है। क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने आए किसानों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद उनके गेहूं की तौल कराई गई।
नगर के भगवतीगंज स्थित मंडी समिति क्रय केंद्र पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने कांटा का पूजा कर तौल शुरू कराई। गेहूं बेचने आए ग्राम रोवारी के किसान जगदीश प्रसाद को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। कहा कि किसानों को एमएसपी का लाभ दिलाने के लिए ही क्रय केंद्रों का संचालन शुरू किया गया है। किसान हमारे अन्नदाता हैं और केंद्रों पर उनका सम्मान व बेहतर सुविधा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
डीएम ने मंडी समिति स्थित खाद्य विभाग व एफसीआई के अन्य क्रय केंद्रों का भी निरीक्षण किया। केंद्रों पर तौल से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र और पावर डस्टर सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। यहां 47.5 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। इसी तरह तुलसीपुर में 50 क्विंटल व पचपेड़वा में 39 क्विंटल गेहूं की खरीदारी की गई है। डीएम ने केंद्र प्रभारियों को 24 घंटे के भीतर गेहूं मूल्य का भुगतान करने का निर्देश दिया।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी उमेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि गेहूं खरीदने के लिए 48 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 15 जून तक क्रय केंद्रों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण व तौल से संबंधित कुछ समस्या होने पर किसान जिला कंट्रोल रूम नंबर 05263-235718 व विभागीय टोल-फ्री नंबर 18001800150 पर कॉल कर सकते हैं।
Trending Videos