सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A drain will be built for one crore, Tulsipur will be rid of waterlogging

Balrampur News: एक करोड़ से बनेगा नाला, तुलसीपुर को मिलेगी जलभराव से निजात

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
A drain will be built for one crore, Tulsipur will be rid of waterlogging
बलरामपुर के तुलसीपुर में रूका नाली निर्माण का काम ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। नगर में वर्षों से बनी जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत ने व्यापक जल निकासी योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। एक करोड़ से 650 मीटर लंबा नाला बनाया जाएगा। इससे बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
Trending Videos

तहसील के पास बैरागी पुरवा मोड़ से कलश चौराहे तक प्रस्तावित नाले का निर्माण कार्य ओवरब्रिज और फोरलेन सड़क निर्माण के कारण बीच में रुक गया था। अब शासन से नाला निर्माण की अनुमति मिल गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि अब शासन ने सड़क के मध्य से साढ़े बारह फीट दूरी पर निर्माण की अनुमति दे दी है। करीब 650 मीटर लंबे इस नाले का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इस नाले के निर्माण पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। कलश चौराहे से सीरिया नाले तक का अधिकांश निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। नाले का शेष भाग बनने के बाद जल निकासी की पूरी व्यवस्था एकीकृत रूप से संचालित होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोड़ी जाएगी पूरे नगर की जल निकासी
इस योजना के तहत नगर के नालों को दो भागों में विभाजित किया गया है। एक दिशा के नालों को पूर्व में स्थित नकटी नाले से और दूसरी दिशा के नालों को दक्षिण में स्थित सीरिया नाले से जोड़ा जाएगा। इससे नगर के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले बरसात के पानी की निकासी सीधे बड़े नालों तक हो सकेगी। नई व्यवस्था लागू होने से जरवा रोड, शीतलापुर और बैरागी पुरवा क्षेत्र से आने वाला बरसाती पानी सीधे सीरिया नाले में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed