{"_id":"69d692a652b130faca0d09fc","slug":"ncomplete-cleaning-of-the-drain-has-become-a-problem-the-villagers-of-karmaiti-are-worried-balrampur-news-c-99-1-slko1029-145978-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नाले की अधूरी सफाई बनी मुसीबत, करमैती के ग्रामीण चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नाले की अधूरी सफाई बनी मुसीबत, करमैती के ग्रामीण चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो-30- बलरामपुर के करमैती गांव के पास बन रहा नाला। संवाद
विज्ञापन
ललिया। हरैय्या सतघरवा क्षेत्र के करमैती गांव के समीप बहने वाले पहाड़ी नाला गौरिया की सिल्ट निकासी का कार्य अधूरा रहने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बाढ़ खंड पर सफाई में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए लोगों ने कहा कि बरसात से पहले काम पूरा न हुआ तो गांव में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन सकती है।
ग्रामीणों का कहना है कि नाले के लगभग पांच सौ मीटर हिस्से में अब भी सिल्ट जमी हुई है, जिससे पानी के निकास में बाधा उत्पन्न होगी। ननकाऊ, काशीराम, मोहम्मद सफी, नान बाबू, जलील, मुंशी शुक्ला, देवेंद्र गुप्ता, बाबादीन, नासिर खान व गुलाम हुसैन ने बताया कि सफाई कार्य बीच में ही छोड़ दिया गया है। इससे बरसात के दौरान नाला उफान पर आने की आशंका है, जिससे गांव के साथ-साथ खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान हो सकता है। इस संबंध में बाढ़ खंड के क्षेत्रीय अवर अभियंता पारसनाथ ने बताया कि लगभग छह किलोमीटर लंबाई और साढ़े छह मीटर चौड़ाई वाले नाले की सफाई कराया जा रहा है। करमैती गांव के पास किसानों के आपसी विवाद के चलते करीब 250 मीटर हिस्से में कार्य रुका था, लेकिन अब सहमति बन चुकी है। उन्होंने कहा कि शेष सफाई कार्य शीघ्र ही निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा कराया जाएगा।
Trending Videos