सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   UP: Tiger Kills Farmer Who Went to Graze Buffaloes; Two Others in Critical Condition; Body Found 700 Meters fr

UP: भैंस चराने गए किसान को बाघ ने मार डाला, दो की हालत नाजुक, घर से 700 मीटर दूर मिली लाश; दहशत में ग्रामीण

अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 11 Apr 2026 08:26 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश में बाघ और तेंदुए के हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। भैंस चराने गए किसान की बाघ के हमले में मौत हो गई, जबकि अन्य घटनाओं में दो लोग घायल हुए। लगातार बढ़ते हमलों से लोग भयभीत हैं और वन विभाग से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

UP: Tiger Kills Farmer Who Went to Graze Buffaloes; Two Others in Critical Condition; Body Found 700 Meters fr
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गैजंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग घटनाओं में जहां पचपेड़वा क्षेत्र में बाघ के हमले से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं महराजगंज तराई में तेंदुए ने किसान और एक राहगीर पर हमला कर घायल कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Trending Videos


पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुबौलिया के मजरा रेहरा चौकी निवासी हरिकांत यादव(42) शुक्रवार सुबह भैंस चराने जंगल की ओर गए थे। कुछ देर बाद जंगल की ओर से शोर सुनाई दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे सुजीत के अनुसार आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक जंगली जानवर हमला कर चुका था और जंगल की ओर भाग गया। 

घर से लगभग 700 मीटर दूर मिली लाश

ग्रामीणों ने खोजबीन की तो घर से लगभग 700 मीटर दूर जंगल में हरिकांत यादव का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ के हमले में उनकी मौत हुई है। ग्राम प्रधान राकेश कुमार, झिनकू प्रसाद, राधेश्याम और विमल कुमार ने बताया कि इसी जंगल क्षेत्र में पहले भी पांच लोगों को बाघ निवाला बना चुका है।


ग्राम प्रधान परसरामपुर शेखर पांडे ने बताया कि बीते दिनों उनके क्षेत्र में भी बाघ के हमले में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। वहीं ग्राम बेलभारिया के मजरा सड़वा में किसान बिकाई तथा ग्राम पंचायत विशुनपुर कोडर में एक महिला की भी बाघ के हमले में मौत हो चुकी है। 

वन क्षेत्राधिकारी भाभंर रेंज योगेश कुमार ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सलाह दी गई है तथा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा कि जंगली जानवर बाघ है या तेंदुआ। मृतक के बेटे सुजीत यादव ने बताया कि उनके पिता रोज की तरह सुबह जानवर लेकर निकले थे। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह उनकी माता चिनका देवी के साथ जंगल में जानवरों को छोड़कर महुआ बीन रहे थे तभी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। पचपेड़वा पुलिस व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटना स्थल से नमूने भी जुटाए हैं। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

तेंदुए ने किसान व राहगीर पर किया हमला

महराजगंज तराई क्षेत्र में तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। बनकटवा रेंज के ग्राम बनकटवा निवासी 55 वर्षीय सहजराम शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे भोजन के बाद अपने सब्जी खेत की रखवाली करने जा रहे थे। 

सड़क किनारे झाड़ी में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया, जिससे उनके सिर पर चोट आई। सहजराम के शोर मचाने पर तेंदुआ सड़क की ओर भागा। इसी दौरान महाराजगंज से बाइक से अपने घर बलदेव नगर जा रहे हलीम पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया।

हमले में बाइक दूर जाकर गिर गई और हलीम घायल हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक तेंदुआ खेतों की ओर भाग चुका था। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को पहले निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।

चिवटिहवा गांव के पास दिखा तेंदुआ, चरवाहों में मची भगदड़

तुलसीपुर रेंज के चिवटिहवा गांव के पूरब शुक्रवार की सुबह तेंदुआ दिखाई दिया है। उस समय गेहूं के खाली खेतों में ग्रामीण गाय, भैंस और बकरी चरा रहे थे। अचानक तेंदुआ दिखते ही चरवाहों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने लाठी-डंडा पटककर शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ नाले की ओर झाड़ियों में चला गया। 

क्षेत्र के सर्वजीत चौधरी, गोपाल, हसन मोहम्मद, जितेंद्र सिंह और अजित भारती ने बताया कि तेंदुआ करीब एक वर्ष से क्षेत्र में सक्रिय है। कई बार वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed