{"_id":"69d93c2dfdbba311fc0c5a2c","slug":"319-candidates-missed-the-practical-exam-160-were-absent-balrampur-news-c-99-1-slko1018-146115-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 319 परीक्षार्थियों ने दी छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा, 160 रहे गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 319 परीक्षार्थियों ने दी छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा, 160 रहे गैर हाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो-34- बालिका इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा देतीं छात्राएं। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्य प्रायोगिक परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों के लिए नौ व 10 अप्रैल को जिले के तीन केंद्रों पर विशेष प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की गई। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की ओर से इसे अंतिम अवसर बताया गया था, इसके बावजूद 160 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। तीनों केंद्रों पर 479 में से 319 परीक्षार्थियों ने प्रयोगात्मक परीक्षा दी है।
नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में 144 विद्यार्थियों को शामिल होना था, लेकिन केवल 89 परीक्षार्थी ही परीक्षा में पहुंचे, जबकि 55 अनुपस्थित रहे। रसायन विज्ञान में भी यही स्थिति रही। इसमें 137 में से 74 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 63 गैरहाजिर रहे। जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में 131 विद्यार्थियों के सापेक्ष 89 उपस्थित हुए, जबकि 42 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा में 60 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, वहीं बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में सात छात्राएं शामिल हुईं। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पारदर्शी ढंग से परीक्षा कराई गई। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड द्वारा छूटे हुए विद्यार्थियों को यह अंतिम अवसर दिया गया था, इसके बाद किसी प्रकार की पुनः परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
Trending Videos