सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ice cream shops vandalized at Devipatan fair, FIR registered against eight

Balrampur News: देवीपाटन मेले में आइसक्रीम दुकानों में तोड़फोड़, आठ पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 10 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ice cream shops vandalized at Devipatan fair, FIR registered against eight
विज्ञापन
तुलसीपुर। देवी पाटन मेले में बीती 27/28 मार्च की रात करीब दो बजे कुछ युवकों ने आइसक्रीम की दुकानों में तोड़फोड़ की थी। दुकानदारों को जान से मारने की धमकी दी थी। युवकों की पहचान सोशल मीडिया पर वायरल रील से हुई, इसके बाद दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
Trending Videos

मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जनपद निवासी राहुल कुमार पाठक इन दिनों देवी पाटन मेले में आइसक्रीम की दुकान लगाए हुए हैं। राहुल ने बताया कि घटना की रात उनकी दुकान पर ग्राहकों की भीड़ थी। इसी दौरान सात-आठ युवक आइसक्रीम लेने पहुंचे और जल्दी देने का दबाव बनाने लगे। कुछ देर इंतजार करने को कहने पर युवक गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल के विरोध करने पर आरोपित युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। पास में दुकान लगाए एक अन्य आइसक्रीम दुकान के संचालक राकेश कुमार ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो युवकों ने उनकी दुकान को भी नुकसान पहुंचाया। शोर-शराबा सुनकर मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके की ओर बढ़े, जिसे देख सभी युवक दुकानदारों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने बताया कि बाद में सोशल मीडिया पर वायरल रील्स के आधार पर आरोपितों की पहचान की गई। जिसमें सूरज विश्वकर्मा, विवेक कुमार यादव, इरशाद, गिरीश चौधरी, बिनय कुमार, सिराज और सुशांत शामिल बताए गए हैं। सभी अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। उनके नाम से तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर देने में आरोपियों की पहचान करने से दुकानदार ने की है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed