{"_id":"69d77d6fbec457cb0407746f","slug":"video-blramapara-ma-292-karaugdha-sa-jharakhada-ovarabraja-naramanae-ka-savakata-ka-btha-tadara-parakaraya-shanpr-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में 292 करोड़ से झारखंडी ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में 292 करोड़ से झारखंडी ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू
यूपी के बलरामपुर में बहुप्रतीक्षित झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज परियोजना को आखिरकार कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। 292 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना बीते सप्ताह में सोमवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वीकृति प्रदान कर दी। इसके बाद बुधवार को ओवरब्रिज निर्माण के लिए सेतु निगम ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
इससे पहले व्यय वित्त समिति ने 302 करोड़ 19 लाख 26 हजार रुपये की प्रस्तावित लागत में कटौती करते हुए 292 करोड़ 21 लाख 45 हजार रुपये की स्वीकृति दी थी। इसके बाद मामला कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा गया था। अब मंत्रिपरिषद से हरी झंडी मिलने के बाद विभागीय स्तर पर आगे की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी।
बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंजूरी के संकेत पहले ही मिल चुके थे। 17 मार्च के अंक में प्रकाशित खबर में इस प्रस्ताव के कैबिनेट में जाने और जल्द मंजूरी मिलने की संभावना जताई गई थी, जो अब सही साबित हुई है।
सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है और अब शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज बनने से शहर में झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
प्रस्तावित योजना के अनुसार ओवरब्रिज गोंडा मार्ग की ओर नहीं बनेगा। यह बहराइच रोड से तुलसीपुर मार्ग की दिशा में बनाया जाएगा। परियोजना के तहत टू-लेन ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा, जिससे यातायात का दबाव कम होगा और आवाजाही सुगम बनेगी।
ओवरब्रिज निर्माण के साथ ही दोनों ओर पांच-पांच मीटर चौड़ी सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। इससे स्थानीय यातायात को सुविधा मिलेगी और गोंडा रोड की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बेहतर होगी। सर्विस रोड बनने से छोटे वाहनों को ओवरब्रिज के नीचे से सुचारु रूप से गुजरने का रास्ता मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।