सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three convicts sentenced to 8 years each for involuntary manslaughter

Balrampur News: गैर-इरादतन हत्या में तीन दोषियों को 8-8 साल की सजा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Three convicts sentenced to 8 years each for involuntary manslaughter
विज्ञापन
बलरामपुर। साइकिल बेचने के विवाद में युवक की पिटाई कर गैर-इरादतन हत्या करने के मामले में जिला सत्र न्यायालय से सजा सुनाई गई है। मामले में जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी ने तीन दोषियों को आठ-आठ वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
Trending Videos

थाना पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम भैसहवा निवासी लल्लाराम ने 30 जुलाई 2022 को तहरीर देकर बताया था कि साइकिल बेचने को लेकर हुए विवाद में विपक्षियों ने उसके पुत्र गुड्डन को लात-घूंसों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामधनी, भोला और किशुन निवासी भैसहवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना उपनिरीक्षक मुनीष दुबे ने पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। न्यायालय में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सशक्त साक्ष्य और गवाह पेश किए गए। सभी पक्षों की सुनवाई के बाद न्यायालय ने बृहस्पतिवार को सजा सुनाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed

Array ( [_id] => 58abeda24f1c1b0a53b23d16 [title] => Balrampur [title_hn] => बलरामपुर [type] => city [status] => enable [slug] => balrampur [meta] => Array ( [title] => Balrampur, बलरामपुर [description] => [keyword] => [google_keyword] => ) [near_by] => Array ( ) [created_by] => 7ba2b837cada09712a99dbdf861ead03 [updated_by] => 60c854ac8ebc3e87100c3238 [hyper_id] => 0 [full_slug] => uttar-pradesh/balrampur [image] => /2021/11/29/balrampur_1638178739.jpeg [client_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a05 [property_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a02 [updated_at] => 2021-11-29T09:39:05.000000Z [created_at] => 2017-02-21T07:34:58.351000Z [parent_id] => d2c4314a-d88b-11e1-975e-d4ae52ba91ad [menu] => 5bb70074867a552747501ebb [promo_description] => [title_seo] => [title_seo_hn] => [message] => )