सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Training provided to officials for the Awaas Plus survey

Balrampur News: आवास प्लस सर्वे के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Training provided to officials for the Awaas Plus survey
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस सर्वे-2024 के तहत स्थायी प्रतीक्षा सूची तैयार किए जाने को लेकर बुधवार को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीडीओ हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में जनपद के सभी खंड विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत सचिवों और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को सर्वे प्रक्रिया की बारीकियों, तकनीकी सॉफ्टवेयर के संचालन तथा डाटा फीडिंग की शुद्धता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सर्वेक्षण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने कहाकि स्थायी प्रतीक्षा सूची तैयार करते समय पूरी पारदर्शिता बरती जाए और किसी भी स्तर पर पात्र लाभार्थियों की अनदेखी न हो। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र परिवारों को आवास सुविधा उपलब्ध कराना है, इसलिए सर्वे कार्य पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्रता निर्धारण और ऑनलाइन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed