सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Symbolic keys to the houses were handed over to 22 beneficiaries

Balrampur News: 22 लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 16 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Symbolic keys to the houses were handed over to 22 beneficiaries
फोटो-13-बलरामपुर  में महिला की गोदभराई करते विधायक कैलाश नाथ शुक्ला।-संवाद
विज्ञापन
ललिया। भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास खंड मुख्यालय शिवपुरा के सभागार में स्वास्थ्य मेला एवं लाभार्थी शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि तुलसीपुर से भाजपा विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने मुख्यमंत्री आवास योजना के 22 लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पोषण अभियान और मिशन शक्ति समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित गोदभराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम में पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। खंड विकास अधिकारी नंदकुमार पांडेय ने कहा कि ग्रामीणों को सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शिविर नियमित लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने गणेशपुर में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं

पिपरहवा चौराहा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत गणेशपुर में विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। ग्रामीण लईक खान ने भंगहा कला से इमलिया गांव तक जर्जर मार्ग की समस्या उठाई, जिस पर विधायक ने समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed