सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Aadhaar Seva Kendras launched in 16 more Gram Panchayats

Balrampur News: 16 ग्राम पंचायतों में और शुरू हुआ आधार सेवा केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar Seva Kendras launched in 16 more Gram Panchayats
फोटो-6-बलरामपुर के विकास भवन में पंचायत सहायकों को आधार किट देते सीडीओ हिमांशु गुप्ता ।-स्रोत: 
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में आधार सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक और कदम बढ़ाया है। सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने 16 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों को आधार किट वितरित कर गांवों में आधार नामांकन और अपडेट सेवाओं के विस्तार की शुरुआत की। इससे पहले 13 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों को आधार मशीनें उपलब्ध कराई गई थीं। इन पंचायतों में संचालित आधार सेवाओं के माध्यम से अब तक 2,256 नए आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि 3,245 आधार कार्डों का अपडेट किया गया है।




सीडीओ ने बताया कि आधार सेवाओं के संचालन से संबंधित 13 ग्राम पंचायतों ने अब तक 2.58 लाख रुपये से अधिक की स्वयं की आय (ओएसआर) भी अर्जित की है। इससे पंचायतों की आय बढ़ने के साथ-साथ ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। ग्राम पंचायत क्षेत्र के अलावा आसपास के गांवों के लोगों को भी आधार सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के नए आधार कार्ड और आधार अपडेट कराने के कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कहा कि पंचायत स्तर पर आधार सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों को शहरों और तहसील मुख्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे तथा समय और धन दोनों की बचत होगी। कार्यक्रम में प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक सचान व जिला परियोजना प्रबंधक संदीप कश्यप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ग्राम पंचायतों में बनवा सकते हैं आधार

ग्राम पंचायत फरेंदा, गंगापुर बाकी, महादेव, हरिहर नगर, विलोहा बनकसिया, धुसाह, मझारी तप्पाबांक, मोतीपुर सेमरी, सिसहना, घोपलापुर, बरगदवा कला, मैनहवा, नन्हूपुर, महुवाइब्राहिम, मोतीपुर, महादेव जमुनी। इन पंचायतों के आधार केंद्र पर लोग पहुंचकर अपने आधार से जुड़े कार्य करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed