सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sahebnagar's government tubewell became operational after three years

Balrampur News: तीन वर्ष बाद चालू हुआ साहेबनगर का राजकीय नलकूप

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 16 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sahebnagar's government tubewell became operational after three years
फोटो-1-बलरामपुर के साहेबनगर में खुला राजकीय नलकूप।-संवाद
विज्ञापन
महराजगंज तराई। तुलसीपुर क्षेत्र के साहेबनगर में स्थित राजकीय नलकूप पिछले तीन वर्षों से बंद पड़ा था। इस समस्या को अमर उजाला ने 15 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को नलकूप का संचालन शुरू करा दिया।




नलकूप चालू होने से क्षेत्र के किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचने लगा है, जिससे किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के दौर में निजी साधनों से सिंचाई कराना काफी खर्चीला साबित हो रहा था। ऐसे में राजकीय नलकूप के चालू होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी और खेती की लागत भी कम होगी। किसान महेश, मकसूद, अजीम सहित अन्य किसानों ने नलकूप संचालन शुरू कराने पर खुशी जताते हुए अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। कहा कि समाचार पत्र के समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के कारण प्रशासन हरकत में आया और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान संभव हो सका।

फोटो-1-बलरामपुर के साहेबनगर में खुला राजकीय नलकूप।-संवाद

फोटो-1-बलरामपुर के साहेबनगर में खुला राजकीय नलकूप।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed