सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two arms smugglers arrested in police encounter

Balrampur News: पुलिस मुठभेड़ में दो गो तस्कर गिरफ्तार

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two arms smugglers arrested in police encounter
बलरामपुर के एसपी कार्यालय में मौजूद पकड़े गए तस्कर ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर-बढ़नी मार्ग स्थित नई बाजार चौराहा पर बुधवार को पचपेड़वा पुलिस ने मुठभेड़ में दो गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पिकअप से नेपाल व बिहार की ओर ले जाए जा रहे चार गोवंश भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ के दौरान पिकअप चालक ने पुलिस टीम ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिसमें उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह व चार नागरिक को चोटें आई हैं।
Trending Videos

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि काले तिरपाल से ढकी एक सफेद रंग की पिकअप तुलसीपुर से बढ़नी की ओर जा रही है। वाहन में गोवंश को तस्करी कर नेपाल की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम ने तुलसीपुर-बढ़नी रोड पर चेकिंग शुरू की। कुछ ही देर बाद संदिग्ध पिकअप दिखाई दी। उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन को तेज गति से भगाते हुए पुलिस, आमजन और ठेला दुकानदारों पर चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने पीछा कर नई बाजार चौराहा के पास घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की और भागदौड़ में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह व क्षेत्रवासी नानबाबू, नसीर, बादल दूबे व कृष्ण वर्मा घायल हो गए। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान मुन्ना कुमार यादव (निवासी बेतिया, बिहार) और कासिम (निवासी महराजगंज) के रूप में हुई है।
वाहन से चार गोवंशीय पशु भी बरामद किए गए। आरोपियों ने बताया कि गोवंश को बिहार और नेपाल में ले जाकर बेचते थे। इसके लिए डोमनपट्टी (कुशीनगर) निवासी सलमान के माध्यम से सप्लाई नेटवर्क संचालित होता था। बिक्री से प्राप्त धनराशि आपस में बांट ली जाती थी। बताया कि अब पूरे गिरोह की तलाश की जा रही है। नेपाल व बिहार सीमा से जुड़े अन्य लिंक की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed