{"_id":"69bc43910c2d74e87a0d86a5","slug":"100-bikes-sold-in-a-day-traders-happy-with-bumper-sales-banda-news-c-212-1-bnd1017-143081-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एक दिन में बिक गईं 100 बाइकें, बंपर बिक्री से कारोबारी खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एक दिन में बिक गईं 100 बाइकें, बंपर बिक्री से कारोबारी खुश
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 30 हीरो एजेंसी में बाइकों की खरीद करते ग्राहक। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
बांदा। नवरात्र के पहले दिन बांदा के कारोबारियों के लिए अत्यंत उत्साहजनक रहा। बाइक, कार और इलेक्ट्रॉनिक सामानों के बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान 100 से अधिक बाइकें, पांच चार पहिया वाहन और बड़ी संख्या में एसी व कूलर बिके। विशेष रूप से 90 फीसदी से अधिक खरीदारों ने नकद भुगतान किया, जिससे एजेंसियों के कैश काउंटरों पर भी भीड़ उमड़ पड़ी।
नवरात्र के पहले दिन वाहन डीलरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया। हीरो बाइक एजेंसी के पार्टनर अनूप ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों के लिए कुल 80 बाइक बुक की गई हैं, जिनमें से पहले दिन ही 18 बाइक बिक गईं। इनमें से केवल दो बाइक ही फाइनेंस हुईं, जबकि शेष सभी का भुगतान नकद किया गया। इसी तरह, होंडा बाइक एजेंसी के उमाकांत तिवारी ने बताया कि उनके यहां पहले दिन 22 बाइक बुक हुईं और 15 बिक गईं। बजाज, टीवीएस, यामाहा जैसी अन्य एजेंसियों की स्थिति भी लगभग ऐसी ही रही।
खरीदार राजू और श्याम किशोर आदि का मानना है कि नवरात्र के पवित्र दिनों में वाहन खरीदना शुभ होता है और इससे देवी मां की कृपा बनी रहती है। उन्होंने स्लेटी और लाल रंग की बाइक की पहले से बुकिंग करा रखी थी।
बिक्री एक नजरिया:
एजेंसी
बिकी बाइक
हीरो
18
होंडा
15
यमाहा 11
बजाज
08
टीवीएस
09
गर्मी और नवरात्र का संगम, एसी और कूलर की बंपर बिक्री
गर्मी के मौसम और नवरात्र के पहले दिन के संयोग के चलते एसी और कूलर की खरीददारी में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। विभिन्न कंपनियों के कुल 60 एसी और कूलर बिके। बुंदेलखंड इलेक्ट्रिक के संजय ने बताया कि एसी की मांग अधिक है, क्योंकि कूलर और एसी के दामों में मात्र आठ से 10 हजार रुपये का अंतर है, इसलिए लोग एसी को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को छह एसी बिके। लाला इलेक्ट्रिक के संजय गुप्ता ने भी दो एसी और पांच कूलर बिकने की जानकारी दी।
सोने के बढ़ते दामों के कारण गहनों की बिक्री में मंदी
हालांकि, सोने के बढ़ते दामों के कारण गहनों की बिक्री में मंदी देखी गई। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन भइया ने बताया कि सोने का रेट प्रति 10 ग्राम डेढ़ लाख रुपये से ऊपर है, जिसके कारण सहालग के बाद भी व्यापार धीमा है। संदीप अग्रवाल गुड्डा, संजय अग्रवाल और लक्ष्मी सोनी ने भी इस बात की पुष्टि की कि सोने की अधिक कीमत के चलते लोग केवल जरूरत पड़ने पर ही गहने खरीद रहे हैं। कई लोग सोना खरीदने के बजाय पुराने गहने बदलकर नए गहने ले रहे हैं। नवरात्र में कारोबार तेज होने की उम्मीद थी, लेकिन फिलहाल यह ठंडा है।
Trending Videos