सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nine-day development fair inaugurated, Minister Nandi enumerated the achievements of nine years

Banda News: नौ दिवसीय विकास मेले का शुभारंभ, मंत्री नंदी ने गिनाईं नौ वर्ष की उपलब्धियां

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 20 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nine-day development fair inaugurated, Minister Nandi enumerated the achievements of nine years
फोटो - 38 ट्रैक्टर ऋण का वितरण करते औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता। स्त्रोत : सूचना वि
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विकास भवन में नौ दिवसीय मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाई और विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।
Trending Videos

इस दौरान मंत्री नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में सफल परिवर्तनकारी उपलब्धियां हासिल हुई हैं, जिससे कुशासन से सुशासन और बदहाली से खुशहाली आई है। उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ दिया है और नौ लाख लोगों को योग्यता व पारदर्शिता से रोजगार प्रदान किया है। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था से उद्योग स्थापित हो रहे हैं, जिससे समृद्धि बढ़ रही है और आगरा व बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे जैसे कई एक्सप्रेसवे बने हैं। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन खरब डॉलर बनाने का लक्ष्य है, और विदेशों की बड़ी कंपनियां यहां निवेश करना चाहती हैं। इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और चेक वितरित किए। जिनमें एनआरएलएम के तहत सूरज कली कनवारा, मातृत्व वंदना योजना में 6 हजार रुपये के चेक केशकली व उर्मिला को तथा कृषि फार्मेसी के लिए अरुण कुमार पटेल को 8 लाख ट्रैक्टर ऋण का वितरण प्रमुख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------

गैस की किल्लत नहीं, जमाखोरी है समस्या : नंदी

बांदा। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि गैस की कोई कमी नहीं है, बल्कि जमाखोरी ने समस्या को बढ़ाया है।

उन्होंने बताया कि ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण फंसे दो गैस टैंकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से भारत आ गए हैं। अपराध के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता की नीति पर चलते हुए माफियाओं की लगभग 4000 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई और 53 संगठित अपराधी गिरोह समाप्त हुए। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं और 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed