{"_id":"69bc43e3c4289571040f6824","slug":"bundelkhand-youth-foundation-submitted-a-memorandum-to-the-railway-minister-banda-news-c-212-1-bnd1017-143109-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
बांदा। बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने बांदा जंक्शन के विकास और रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन सौंपा है। फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह ने बताया कि यात्रियों, व्यापारियों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गई हैं। बांदा से नई दिल्ली के लिए कालिंजर एक्सप्रेस का संचालन, खजुराहो-महोबा-बांदा-प्रयागराज होते हुए अयोध्या तक सीधी ट्रेन और महोबा-लखनऊ के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की मांग की गई है। अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस (19483/19484) और यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12447/12448) में स्थायी रूप से स्लीपर कोच बढ़ाने का सुझाव दिया गया है। बांदा स्टेशन पर उच्च स्तरीय वातानुकूलित और गैर-वातानुकूलित आधुनिक प्रतीक्षालय विकसित करने की मांग भी की गई है।