{"_id":"69b855d3e769ea7d850c852a","slug":"135781-consumers-registered-under-the-electricity-bill-relief-scheme-in-the-division-banda-news-c-212-1-bnd1017-142890-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मंडल में बिजली बिल राहत योजना में 1,35,781 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मंडल में बिजली बिल राहत योजना में 1,35,781 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 07 अरविंद नायक। स्त्रोत : स्वयं
- फोटो : नगर आयुक्त को ज्ञापन देते व्यापारी नेता रवींद्रलाल तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट धाम मंडल में चलाई गई बिजली बिल राहत योजना ने उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाया है। योजना के तहत हजारों परिवारों को बिजली बिलों के बोझ से मुक्ति मिली। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बड़ी राहत मिली है। योजना के तहत 100 प्रतिशत ब्याज माफी और मूलधन में 25 प्रतिशत तक की सीधी छूट प्रदान की गई।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार चित्रकूट मंडल के कुल 3,79,121 उपभोक्ताओं में से 1,35,781 उपभोक्ताओं ने इस राहत योजना के लिए पंजीकरण कराया। योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के परिणामस्वरूप 58,397 उपभोक्ताओं ने तत्काल अपने बकाया बिलों का भुगतान किया, जिससे वे भविष्य की भारी पेनाल्टी से बच गए। इस पूरी प्रक्रिया के माध्यम से सरकार को 66.26 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जिसे विकास कार्यों में गति प्रदान करने के लिए उपयोग किया जाएगा।
जनपदवार आकड़े और उपभोक्ताओं की भागीदारी
जनपद
कुल उपभोक्ता
पंजीकृत उपभोक्ता
योजना का लाभ उठाने वाले
जमा की गई राशि (करोड़ रुपये में)
बांदा
1,26,406
48,026
21,911
20.10
चित्रकूट
82,458
82,458
24,542
12.96
हमीरपुर
86,494
37,227
37227 17.70
महोबा
83,763
25,986
25,986
5.82
-- --
मंडल के लोगों ने बढ़-चढ़कर इस योजना का लाभ लिया। जिन उपभोक्ताओं ने 28 फरवरी तक पंजीकरण करा लिया था वे 31 मार्च तक अपना बकाया राशि जमा कर सकते हैं, जिससे उन्हें और भी अधिक समय मिल गया है।
- अरविंद नायक
चित्रकूट मंडल के मुख्य अभियंता बिजली
Trending Videos