सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Being a national heritage site will boost the development of Kalinjar.

Banda News: राष्ट्रीय विरासत स्थल होने से कालिंजर के विकास को मिलेगा बल

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 17 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Being a national heritage site will boost the development of Kalinjar.
फोटो - 14 अजेय कालिंजर दुर्ग का एक दृश्य। संवाद
विज्ञापन
नरैनी। ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग को राष्ट्रीय विरासत स्थल घोषित किया गया है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस निर्णय से दुर्ग के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन महत्व को नई पहचान मिली है।
Trending Videos


कालिंजर दुर्ग बुंदेलखंड की शान है और इसका इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। यहां प्राचीन मंदिर, शिलालेख, विशाल द्वार और कलात्मक स्थापत्य कला इसकी समृद्धि दर्शाते हैं। राष्ट्रीय विरासत स्थल का दर्जा मिलने के बाद अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा इसके संरक्षण और रखरखाव के लिए विशेष योजनाएं तैयार की जाएंगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, साथ ही बुंदेलखंड की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालिंजर क्षेत्र के अरविंद छिरोलिय, शैलेन्द्र, सईद अहमद, संतोष कुमार, दयाराम सोनकर, रमाकांत द्विवेदी, राजकुमार पटेल सहित अन्य लोगो ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि कालिंजर दुर्ग को राष्ट्रीय विरासत स्थल घोषित किया जाना बुंदेलखंड के लिए गौरव की बात है। इससे आने वाले समय में किले के विकास और संरक्षण के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed