सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kalinjar Fort declared the first national geo-heritage site of the state

Banda News: कालिंजर दुर्ग प्रदेश का पहला राष्ट्रीय भू-विरासत स्थल घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 17 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kalinjar Fort declared the first national geo-heritage site of the state
फोटो - 04 कार्यक्रम के दौरान मौजूद अति​थि। संवाद - फोटो : ट्रामा सेंटर में तीमारदार और स्टॉफ में होती नोकझोंक। वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
कालिंजर। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने ऐतिहासिक कालिंजर किले की पहाड़ी को राष्ट्रीय भू-विरासत स्थल घोषित किया है। यह उत्तर प्रदेश का पहला भू-विरासत स्थल बन गया है।
Trending Videos



इस घोषणा के उपलक्ष्य में एक समारोह आयोजित हुआ। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अपर महानिदेशक राजिंदर कुमार ने इसके भूवैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र एपार्कियन अनकॉन्फ़ॉर्मिटी नामक असाधारण घटना का प्रमाण है। यहां 2.5 अरब वर्ष पुरानी बुंदेलखंड ग्रेनाइट और 1.2 अरब वर्ष पुरानी कैमूर बलुआ पत्थर की परतें करोड़ों वर्षों का इतिहास दर्शाती हैं। यह स्थल पृथ्वी के समय के विशाल अभिलेखागार के रूप में महत्वपूर्ण है। इसने ऐतिहासिक राजवंशों को सामरिक सुरक्षा भी प्रदान की थी। किले की दीवारों में प्रयुक्त स्थानीय पत्थर यहां की अनूठी भू-सांस्कृतिक विरासत का परिचायक है। इस घोषणा से क्षेत्र के पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है। विमल प्रकाश गौड़, हेमंत कुमार (निदेशक), देवाशीष शुक्ला (प्रभारी निदेशक), तथा वरिष्ठ भूवैज्ञानिक अभिषेक शुक्ला और मयंक साहू, एसडीएम अमित कुमार शुक्ला, गौतम कुमार दिनकर (क्षेत्रीय अधिकारी प्रयागराज), खनिज अधिकारी राज रंजन कुमार, सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed