सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Differences found between online report and physical report, action will be taken against the gas agency

Banda News: ऑनलाइन रिपोर्ट व भौतिक रिपोर्ट में मिली भिन्नता, गैस एजेंसी पर होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 17 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Differences found between online report and physical report, action will be taken against the gas agency
02 रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलिंडर मिलने पर जांच करती टीम। स्त्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
बांदा। आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी और कृत्रिम कमी रोकने के उद्देश्य से संयुक्त टीम ने शहर के होटल, रेस्टोरेंट और गैस एजेंसियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसका लक्ष्य उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं और पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। गौरतलब है कि अमर उजाला ने गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी को लेकर खबर प्रकाशित की थी।
Trending Videos

जांच में साईं दरबार रेस्टोरेंट में नौ घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। जिस पर संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। सारंग होटल, कृष्णा स्वीट्स, सिग्नेचर और राजदरबार रेस्टोरेंट में सभी सिलिंडर व्यावसायिक श्रेणी के मिले। आराधना इडेन गैस एजेंसी में जनता ने समय पर गैस न मिलने और टोकन की गलत डिलीवरी की शिकायत की, जिसकी अलग से जांच हो रही है। यहां ऑनलाइन रिपोर्ट और भौतिक रिपोर्ट में भिन्नता पाई गई। जिस पर एजेंसी संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed