फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   250 students will receive degrees at the convocation ceremony.

Banda News: दीक्षांत समारोह में 250 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

Sun, 09 Aug 2026 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 09 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
250 students will receive degrees at the convocation ceremony.
फोटो 17- अंतरराष्ट्रीय कृषि प्रसार वैज्ञानिक डॉ. वीवी सदामते। स्रोत - विश्वविद्यालय
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह 12 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। समारोह में 250 विद्यार्थियों को उपाधियां मिलेंगी।
विज्ञापन

समारोह में अंतरराष्ट्रीय कृषि प्रसार वैज्ञानिक एवं पूर्व सदस्य योजना आयोग डॉ. वीवी सदामते मुख्य अतिथि होंगे। डॉ. सदामते ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) में प्रधान सलाहकार के रूप में सेवाएं दी हैं। इसके अलावा उन्होंने विश्व बैंक द्वारा पोषित जलागम परियोजना में कृषि विशेषज्ञ के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के 250 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें कृषि, उद्यान, वानिकी तथा सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालयों के 187 स्नातक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इसके साथ ही 37 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों और 26 पीएचडी. शोधार्थियों को भी उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. एसके सिंह ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में मेरिट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्नातक विद्यार्थियों को इस वर्ष छह स्वर्ण, छह रजत एवं छह कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एक स्नातक विद्यार्थी को कुलाधिपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

----------------
भारतीय परिधान में नजर आएंगे छात्र-छात्राएं
12वें दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक पारंपरिक भारतीय परिधान में शामिल होंगे। छात्रों के लिए कुर्ता एवं पगड़ी जबकि छात्राओं के लिए साड़ी एवं पगड़ी निर्धारित की गई है। भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़े इस परिधान से समारोह की गरिमा और बढ़ेगी। समारोह की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में साफ-सफाई, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं का कार्य तेजी से चल रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed