{"_id":"6a78b8f77a6e0455dc0e15ba","slug":"deepanshu-finishes-first-ramlakhan-second-in-1600m-race-banda-news-c-212-1-bnd1007-150696-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 1600 मीटर दौड़ में दीपांशु प्रथम, रामलखन दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 1600 मीटर दौड़ में दीपांशु प्रथम, रामलखन दूसरे स्थान पर
Sun, 09 Aug 2026 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो 8- प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिंदवारी। अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार को माटा गांव में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
डिफेंस आइडियल इंस्टीट्यूट की तरफ से हुई प्रतियोगिता में जौहरपुर के दीपांशु सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। रामलखन दूसरे और जमालपुर के आदित्य कुमार तीसरे स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को आयोजकों की ओर से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान युवाओं को अनुशासित एवं बेहतर प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी गांव जौहरपुर निवासी सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह ने संभाली। खिलाड़ियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल टीम की जिम्मेदारी डॉ. राकेश सेन और पंकज सिंह ने निभाई। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं यूपीएससी प्रवक्ता आशीष सिंह चंदेल की देखरेख में हुईं।
विज्ञापन
आयोजकों ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बिना किसी आर्थिक बोझ के भर्ती की तैयारी के लिए बेहतर मंच और प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध कराना है।