{"_id":"6a78b833ee4a0c68550f22b7","slug":"electric-current-surges-through-homes-goods-worth-lakhs-reduced-to-ashes-banda-news-c-212-1-bnd1020-150722-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: घरों में उतरा करंट, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: घरों में उतरा करंट, लाखों का सामान जलकर राख
Sun, 09 Aug 2026 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर चमरौड़ी चौराहे पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 11 केवीए की बिजली लाइन के सपोर्टिंग पोल से घरों में करंट फैल गया। इससे कई घरों में आग लग गई और लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
रात लगभग 1.30 बजे करंट फैलने से मोहल्ले के नरोत्तम के घर सहित कई घरों में आग लगनी शुरू हो गई। देखते ही देखते घरों में धुआं भर गया। हादसे में सोना-चांदी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, पंखे, अलमारी, बेड और शृंगारदान सहित लाखों का सामान जल गया।
लोगों ने तत्काल बिजली निगम को सूचना दी लेकिन आपूर्ति एक घंटे बाद बंद की गई। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत से आग पर काबू पाया। सुबह चार बजे बिजली कर्मी पहुंचे और तारों को जोड़कर चले गए। जेई सावेंद्र पटेल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कहा कि सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि बिजली के तारों की खराब स्थिति को लेकर पहले भी कई शिकायतें की गई थीं। इसके बावजूद तारों को हटाने या व्यवस्था सुधारने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि इलाके में पहले भी बिजली के तारों से हादसे हो चुके हैं।