फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Husband arrested for attempting to burn wife out of suspicion.

Banda News: शक में पत्नी को जलाने का प्रयास, पति गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2026 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 09 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested for attempting to burn wife out of suspicion.
बांदा। शनिवार देर शाम बांदा में महेंद्र सिंह ने पत्नी सीमा सिंह पर चरित्र शक के चलते पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। यह घटना सिविल लाइंस पुलिस चौकी के बाहर हुई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी महेंद्र और सीमा के बीच विवाद हुआ था। दोनों सिविल लाइंस पुलिस चौकी पहुंचे, जहां सीमा ने पति के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। उपनिरीक्षक दीपक चौधरी समेत सिपाहियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, पर वे नहीं माने।
विज्ञापन

महेंद्र सीमा को घसीटकर चौकी के बाहर ले गया। उसने बाइक से पेट्रोल निकालकर सीमा पर उड़ेल दिया और माचिस से आग लगाने की कोशिश की। तभी सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड राजाभइया तिवारी की तहरीर पर महेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। उसे हिरासत में भी ले लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed