सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A beedi set the cot on fire, killing an elderly man.

Banda News: बीड़ी से लगी खटिया में आग, बुजुर्ग की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 29 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A beedi set the cot on fire, killing an elderly man.
विज्ञापन

Trending Videos
बांदा। हमीरपुर के सिसोलर थाना क्षेत्र स्थित भैंसमरी गांव में शनिवार सुबह 75 वर्षीय बुजुर्ग रमाकांत पांडेय की जलने से मौत हो गई। बताया गया कि वह सुबह चारपाई पर लेटे हुए बीड़ी पी रहे थे तभी बीड़ी की चिंगारी बिस्तर पर गिर गई और धीरे-धीरे आग सुलगने लगी। शुरुआत में उन्हें आग का अंदाजा नहीं हुआ लेकिन जब तक स्थिति समझ में आई तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।



शोर-शराबा सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को आनन-फानन में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान कुछ ही घंटों में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पड़ोसी सौरभ सिंह के अनुसार रमाकांत पांडेय खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed