सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A woman riding a motorcycle was hit by an overloaded truck and fell on the road, crushing her to death.

Banda News: ओवरलोड ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला सड़क पर गिरी, कुचलकर मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 29 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
A woman riding a motorcycle was hit by an overloaded truck and fell on the road, crushing her to death.
विज्ञापन
बांदा। पति के साथ फतेहपुर के खागा में इलाज कराने जा रही बाइक सवार महिला को पीछे से आ रहे ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गई और ऊपर से वही ट्रक कुचलते हुए भाग गया। जिससे महिला की मौत हो गई और पति बाल-बाल बच गया।
Trending Videos




रविवार की सुबह कमासिन थाना क्षेत्र पछवां गांव निवासी विद्यानंद अपनी 37 वर्षीय पत्नी सविता को बाइक से लेकर फतेहपुर के खागा इलाज कराने जा रहे थे। तभी सांडी-कुल्लूपुर के पास मरका की तरफ से आ रहे ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे विद्यानंद फुटपाथ की तरफ गिरे तो पत्नी ट्रक के सामने सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




भागने के प्रयास में चालक महिला को कुचलते हुए निकल गया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पति विद्यानंद ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। कमासिन थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed