फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A worker who entered a house to extinguish a fire died of suffocation.

Banda News: घर में लगी आग बुझाने घुसे मजदूर की दम घुटने से मौत

Sat, 23 May 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 23 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
A worker who entered a house to extinguish a fire died of suffocation.
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव में घर में लगी भीषण आग बुझाने के दौरान एक मजदूर की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया, जबकि एक भैंस और पड़वा भी गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन




डिंगवाही गांव निवासी 50 वर्षीय राजकुमार के घर बीती 20 मई की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। इसी दौरान राजकुमार घर के अंदर आग बुझाने के लिए घुस गया।
विज्ञापन




घर के अंदर फैले धुएं के कारण उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी रही। करीब 16 घंटे तक भर्ती रहने के बाद डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक कानपुर पहुंचते ही अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक के भाई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घर में भरे जहरीले धुएं के कारण राजकुमार की तबीयत बिगड़ी थी। उन्होंने बताया कि राजकुमार सूरत में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। वहीं कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed