फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A young man died after being hit by a high-speed scooter, his wife was injured.

Banda News: तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी घायल

Thu, 21 May 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a high-speed scooter, his wife was injured.
फोटो - 17 जावेद हुसैन। फाइल फोटो - फोटो : कैसरगंज तहसील गेट पर विरोध प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
बांदा। शहर के नए रेलवे ओवरब्रिज पर देर शाम टहल रहे दंपती को तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के डिग्गी चौराहा निवासी 40 वर्षीय जावेद हुसैन मंगलवार शाम पत्नी सलीमा के साथ खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। दोनों नए रेलवे ओवरब्रिज पर पैदल जा रहे थे तभी पीछे से आई काले रंग की तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सलीमा को मामूली चोटें आईं जबकि जावेद गंभीर रूप से घायल हो गए। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जावेद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चचेरे भाई हामिद ने बताया कि जावेद पेशे से इलेक्ट्रीशियन थे और दुकान में काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शहर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि हादसे के बाद स्कूटी चालक मौके से भाग गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed