{"_id":"6a10aadf10f8733ffd09627c","slug":"a-young-man-going-to-meet-his-aunt-died-in-a-road-accident-banda-news-c-212-1-bnd1007-146951-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मौसी से मिलने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मौसी से मिलने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Sat, 23 May 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 23 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 22 बुद्धविलास। फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। मौसी के घर जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे बाइक सवार व उसके मित्र को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
बबेरू थानाक्षेत्र के अछाह गांव निवासी लालू का 24 वर्षीय पुत्र बुद्धविलास शुक्रवार की सुबह अपने मित्र दिव्यांशु के साथ बाइक से बिसंडी गांव निवासी मौसी के घर जाने के लिए निकला। इसी दौरान जरोहरा मोड़ के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बुद्धविलास को मृत घोषित किया। वहीं दूसरे घायल दिव्यांशु को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मृतक बुद्धविलास की मां फूला ने बताया कि वह सुबह के समय उनकी बहन आशा के यहां जाने की बात कहकर घर से निकला था। एक माह पहले ही वह सूरत से मजदूरी कर घर वापस लौटा था। मृतक दो भाइयों व दो बहनों में बड़ा और अविवाहित था। थानाप्रभारी सुखराम सिंह ने बताया कि घटना मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने से हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा।