{"_id":"6a5a6e8ad15ef32f5603bfc2","slug":"a-young-man-on-his-way-back-to-the-village-after-visiting-a-patient-was-picked-up-by-individuals-on-a-motorcycle-and-beaten-banda-news-c-212-1-sknp1006-149782-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मरीज देखकर गांव जा रहे युवक को रास्ते से बाइक सवारों ने बैठाया, पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मरीज देखकर गांव जा रहे युवक को रास्ते से बाइक सवारों ने बैठाया, पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-घायल ने बताया कि रंजिश के चलते दिया अंजाम
-गिरवां थाना क्षेत्र के सौंता गांव की घटना, मोबाइल व रुपये छीनने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। मरीज को देखकर गांव जा रहे युवक को रास्ते में मिले बाइक सवार उसे अपनी बाइक में बैठाकर ले गए। आरोप है कि खेत में ले जाकर उसे जमकर पीटा। मरणासन्न हालत में उसे छोड़कर भाग निकले। घायल का आरोप है कि आरोपी उसका मोबाइल और रुपया भी छीनकर ले गए हैं।
गिरंवा थाना क्षेत्र के गांव खुरहंड निवासी पवन सिंह (36) ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को बांदा शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती एक मरीज को देखने आया था। दोपहर बाद वह गांव जा रहा था। तभी खरहंड चौराहे पर दो युवक उसे बाइक में बैठाकर ले गए। गांव सौंता के पास उसे जमकर पीटा जिससे वह मरणासन्न हो गया। हमलावर उसे मरा समझकर छोड़ कर भाग निकले। शुुक्रवार को सुबह वहां से गुजर रहे गांव के एक युवक ने देखा तो उसे पहचान लिया। घटना की जानकारी उसने परिजन को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन ने उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि उसने एक माह पहले दो बीघा जमीन बेची थी। उसका रुपया नहीं मिला था। शिवहद गांव के लोगों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी के चलते उसके साथ मारपीट की गई है। आरोप है कि मृतक की जेब पड़े रुपए और मोबाइल फोन छीन ले गए हैं। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।