फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   City Magistrate arrives to end strike at the mandi; no agreement reached

Banda News: मंडी में हड़ताल खत्म कराने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, नहीं बनी बात

Fri, 17 Jul 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
City Magistrate arrives to end strike at the mandi; no agreement reached
-एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं आढ़ती, जलभराव और चोरी का खुलासा न होना मुख्य कारण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। मंडी में हुई चोरी का खुलासा न होने, गंदगी और जलभराव समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर गल्ला व्यापारियों की हड़ताल शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रही। धरना समाप्त कराने के प्रयास में सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला धरना स्थल पहुंचे, लेकिन बात नहीं बन सकी।

सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मंडी सचिव को सफाई, जलनिकासी समेत अन्य व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद व्यापारियों के साथ वार्ता कर हड़ताल समाप्त करने की अपील की, लेकिन व्यापारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन

गल्ला व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि मंडी में हुई चोरी का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा लंबे समय से गंदगी, जलभराव और अव्यवस्थाओं के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया। गल्ला व्यापार एसोसिएशन के महामंत्री राजकुमार गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि जब तक सभी मांगों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक धरना और हड़ताल जारी रहेगी। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed