सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Action taken against illegal mining, fines worth crores imposed on four leases

Banda News: अवैध खनन पर कार्रवाई, चार पट्टों पर करोड़ों का जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 14 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Action taken against illegal mining, fines worth crores imposed on four leases
फोटो - 01 मौरंग खदान में जांच करती टीम। स्त्रोत : खनिज विभाग
विज्ञापन
बांदा। मौरंग खनन पट्टों की संयुक्त जांच की गई। जांच में चार खनन पट्टों में अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद करोड़ों रुपये के जुर्माने की कार्रवाई शुरू की गई है।
Trending Videos

खनिज अधिकारी राज रंजन ने बताया कि राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने नरैनी तहसील के काले कोलराइपुर, जरर, बहादुरपुर सियोढ़ा और खलारी गांवों में खनन पट्टों का निरीक्षण किया। काले कोलराइपुर में मेसर्स एके सिंह ठेकेदार द्वारा स्वीकृत क्षेत्र के भीतर नदी से 3540 घन मीटर मौरंग खनन पाया गया। जिस पर 45.35 लाख रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरर गांव में सुलभ सक्सेना के पट्टे में स्वीकृत क्षेत्र के बाहर 5907 घन मीटर अवैध खनन मिला, जिस पर 67.33 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बहादुरपुर सियोढ़ा में मेसर्स लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता के पट्टे में भी स्वीकृत क्षेत्र के बाहर 2250 घन मीटर अवैध खनन पाया गया, जिस पर 25.65 लाख रुपये का जुर्माना प्रस्तावित है।
खलारी गांव में सुलभ सक्सेना के एक अन्य पट्टे में स्वीकृत क्षेत्र के बाहर 3486 घन मीटर अवैध खनन के लिए 39.74 लाख रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की गई है। बताया कि सभी खनन पट्टों और अनुज्ञा क्षेत्रों की जांच की जा रही है।
----

अवैध खनन पर संयुक्त टीम का निरीक्षण, अवैध खनन पकड़ा
बांदा। राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को बांदा तहसील के मरोलीखादर गांव में मौरंग खनन पट्टों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो पट्टाधारकों द्वारा स्वीकृत क्षेत्र से बाहर अवैध खनन और परिवहन का मामला सामने आया।
खनिज अधिकारी राज रंजन ने बताया कि खंड संख्या छह के पट्टाधारक आनंदेश्वर केमटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आनंद कुमार गुप्ता ने लगभग 4470.50 घन मीटर मौरंग का अवैध खनन किया। इसी तरह, खंड संख्या पांच के पट्टाधारक डेस्कॉन बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संजीव कुमार गुप्ता ने लगभग 8654 घन मीटर अवैध खनन और परिवहन किया। खंड संख्या चार के पट्टाधारक अगस्त्या एग्रो लिमिटेड के निदेशक मल्लमपति मुरली को मुख्य जलधारा को प्रभावित न करते हुए पाया गया। संबंधित पट्टाधारकों को नोटिस भेजा जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed