{"_id":"69b06518d822e716a80053a7","slug":"attempt-to-rape-a-woman-at-gunpoint-banda-news-c-212-1-bnd1018-142501-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तमंचा दिखाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तमंचा दिखाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मर्का थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के युवक पर तमंचा दिखाकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि पुलिस ने हल्की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। जिससे आरोपी खुलेआम घूम रहा है और उन्हें धमका रहा है।
मर्का थाना क्षेत्र की एक पीड़ित महिला ने उप पुलिस अधीक्षक बबेरू को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 फरवरी की सुबह करीब छह बजे वह खेत की ओर शौच के लिए जा रही थी। तभी राजेंद्र केवट पहले से घात लगाए बैठा था। उसने महिला को पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने तमंचा दिखाकर उसे धमकाया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद उसने दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर उसका पति मौके पर पहुंचा, जिसे देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी से मिलकर गंभीर धाराएं लगाने के बजाय केवल मामूली धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी और उसे थाने से ही छोड़ दिया।पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब भी उन्हें और उनके परिवार को धमका रहा है। पीड़िता ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह के आदेश पर मर्का पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। मामले की विवेचना कर रहे उप-निरीक्षक रमेश कुमार मौर्या ने बताया कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos