सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bolero collided with a tanker, driver died

Banda News: टैंकर से बोलेरो टकराई, चालक की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bolero collided with a tanker, driver died
विज्ञापन
- पौधों को पानी दे रहे टैंकर से भिड़ी तेज रफ्तार गाड़ी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार शाम बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे किनारे पौधों को पानी दे रहे टैंकर से तेज रफ्तार बोलेरो टकरा गई। हादसे में बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।



कानपुर नगर के टीपी नगर क्षेत्र के अजीतगंज निवासी उमर खान (47) मंगलवार को सुबह कानपुर से भाड़ा लेकर चित्रकूट (कर्वी) आए थे। काम निपटाने के बाद वह देर शाम बोलेरो से उरई की ओर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के 63.5 किलोमीटर के पास सड़क किनारे खड़े टैंकर से उनकी गाड़ी अचानक टकरा गई। टैंकर से उस समय एक्सप्रेस-वे पर लगे पौधों को पानी दिया जा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और चालक उमर खान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कुछ देर तक एक्सप्रेस-वे पर यातायात भी प्रभावित रहा। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिवंगत की बहन खातून जहां ने देहात कोतवाली पुलिस ने तहरीर देकर मामले की जांच करने की मांग की है। देहात कोतवाली प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार और सामने खड़े टैंकर से टकराने के कारण हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed