सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Goods worth thousands destroyed in house fire

Banda News: मकान में आग से हजारों का सामान जला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands destroyed in house fire
विज्ञापन
फोटो 11- छापर गांव के बृजनंदन के घर में उठतीं आग की लपटें। संवाद
Trending Videos

- घटना के समय बाबा के घर में सो रहे थे परिजन
- करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा सके ग्रामीण
--------------------
संवाद न्यूज एजेंसी
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के छापर गांव में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से एक रिहायशी घर में आग लग गई। घटना से घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर करीब एक घंटे बाद काबू पाया जा सका। गांव के बृजनंदन वर्मा ने बताया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे उनके रिहायशी घर में अचानक आग लग गई। घटना के समय वह परिवार सहित बाबा के घर सोने गए हुए थे। कहा कि आग की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। आग की तेज लपटों के बीच परिजनों ने घर में रखा कीमती सामान निकालने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सभी ने मिलकर किसी तरह आग बुझाई। बताया कि जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक घर में रखा कपड़ा, जेवर, अनाज, बर्तन सहित पूरा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान जौहरिया प्रजापति ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed