सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kitchen facility in Mecca, smart watch mandatory

Banda News: मक्का में रसोई व्यवस्था, स्मार्ट घड़ी अनिवार्य

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kitchen facility in Mecca, smart watch mandatory
विज्ञापन
बांदा। इस वर्ष हज यात्रा के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। मक्का में आजमीन के ठहरने वाली इमारतों में रसोई व्यवस्था समाप्त हो गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया अब सामान्य भोजन खानपान सेवा पर विचार कर रही है। हज ट्रेनर हाजी गुलाम मुस्तफा ने प्रदेश राज्य हज कमेटी के दिशा-निर्देशों से जानकारी दी। प्रत्येक हज यात्री को उड़ान स्थल पर एक स्मार्ट घड़ी मिलेगी। इसे कलाई पर पहनना अनिवार्य होगा और यह डेटा केबल से रिचार्ज होगी। स्मार्ट घड़ी में यात्री का विवरण होगा, जिससे समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष को संदेश मिलेगा। उड़ान की तिथियां आवंटित हो चुकी हैं, इसलिए दो दिन पहले बुकिंग की पुष्टि करें। जिनके पासपोर्ट जमा नहीं हैं, उन्हें बुकिंग के समय लाना आवश्यक होगा। पासपोर्ट क्षतिग्रस्त न हो और नुसुक ऐप लोड होना जरूरी है। (संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed