{"_id":"69d6a06e7e1a9ff13f0767e3","slug":"chitrakoot-to-be-renovated-with-rs-1298-crore-to-resemble-hazratganj-in-lucknow-banda-news-c-215-1-aur1007-129425-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 12.98 करोड़ से संवरेगा चित्रकूट, लखनऊ के हजरतगंज जैसा दिखेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 12.98 करोड़ से संवरेगा चित्रकूट, लखनऊ के हजरतगंज जैसा दिखेगा
विज्ञापन
फोटो 08सीकेटीपी 09 इस तरह संवारा जाएगा धनुष चौराहा-पटेल तिराहा मार्ग। स्रोत: प्रशासन
- फोटो : टूंडला के प्रकाशानंद कालोनी में मंदिर से हुई चोरी की पड़ताल करीती पुलिस संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि में जल्द ही लखनऊ के हजरतगंज जैसा स्वरूप दिखेगा। इसके लिए धनुष चौराहा से पटेल तिराहा तक मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 12.98 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
यह परियोजना चित्रकूट को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। सड़क के दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय यातायात सुगम होगा। पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए सुरक्षित पाथवे भी बनाए जाएंगे। मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिए डिवाइडर पर सघन हरियाली विकसित की जाएगी। आकर्षक बनाने के लिए यहां रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही, स्ट्रीट फूड स्टॉल की भी व्यवस्था की जाएगी। यह पहल न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगी बल्कि पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए बेहतर सुविधाएं भी सुनिश्चित करेगी। इससे चित्रकूट की पहचान और मजबूत होगी।
सात-सात मीटर चौड़ा होगा धनुष चौराहा-पटेल तिराहा तक मार्ग
शहर को खूबसूरत बदलने के लिए धनुष चौराहा से पटेल तिराहा तक मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ यह मार्ग सात-सात मीटर चौड़ा होगा। इसके अलावा 1.5 मीटर का डिवाइडर रहेगा। सुंदरता बढ़ाने के लिए जगह-जगह डिवाइडर पर पौधे लगाए जाएंगे। यही नहीं पैदल यात्रियों के लिए इस मार्ग के दोनों ओर 2.4 मीटर-2.4 मीटर का पॉथवे बनाया जाएगा। इस पर जगह-जगह हरियाली और छायादार पौधे लगाए जाएंगे। ताकि पैदल यात्री सुगम के साथ आसानी से चल सकें।
पांच-पांच मीटर की बनेगी सर्विस लेन
धनुष चौराहा से पटेल तिराहा तक इस मार्ग पर सर्विस लेन का निर्माण भी किया जाएगा। यह लेन सड़क के दोनों तरफ पांच-पांच मीटर की रहेगी। जिससे कि लोग आसानी से आ-जा सकें।
बाधक बने विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर हटेंगे : पुलकित गर्ग
धनुष चौराहा और पटेल तिराहा तक मार्ग को संवारने में विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर बाधक हैं। ऐसे में इस मार्ग पर पड़ने वाले विद्युत पोल और ट्रांसफॉर्मरों को हटाया जाएगा। बुधवार को निरीक्षण में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि निर्माण संबंधी सभी औपचारिकताओं को पूरा कर शीघ्र कार्य चालू कराएं। विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। तय निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करें। उनके साथ आर्किटेक्ट पवन सिंह, देवीना अग्रवाल व अवर अभियंता अमित कनौजिया, लवलेश कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos