सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three inter-district robbers arrested, mobile and bike recovered

Banda News: तीन अंतरजनपदीय लुटेरे दबोचे, मोबाइल व बाइक बरामद

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three inter-district robbers arrested, mobile and bike recovered
फोटो - 17 पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी। संवाद
विज्ञापन
बांदा (मटौंध)। पुलिस ने लूटपाट करने वाले तीन अंतरजनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
Trending Videos


सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि सोमवार को प्रयागराज निवासी कृष्ण माधव के साथ हुई झपटमारी की सूचना मिली थी। तीन अज्ञात व्यक्तियों ने बाइक से आकर पीछे से उनका मोबाइल फोन छीन लिया था। इस संबंध में थाना मटौंध में प्राथमिकी दर्ज कर तीन टीमें गठित की गईं थी। बुधवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को जखौरा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महोबा के कबरई थाना क्षेत्र निवासी राहुल, रंजीत और कल्लू उर्फ परशुराम शामिल हैं। उनके खिलाफ थाना मटौंध में मामला दर्ज किया गया है। मटौंध थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed